० 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 29 सितंबर से 12 अक्टूबर, 2022 तक किया गया।


०  इन खेलों का विषय था - खेल से एकता का उत्सव 


० 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर था - सावन


० यह गुजरात के 6 शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में आयोजित किया गया था।

० इनमें पारंपरिक ओलंपिक खेलों के साथ-साथ स्वदेशी खेल मलखंब, खो-खो और कबड्डी को भी शामिल किया गया था।


०  35 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 2015 में केरल में किया गया था।


पहली बार राष्ट्रीय खेल 1924 में अविभाजित भारत के लाहौर में आयोजित किए गए थे। 


० इसे 1938 तक भारतीय ओलंपिक खेलों के रूप में जाना जाता था।

वर्ष 1940 की शुरुआत में भारतीय ओलंपिक खेलों को राष्ट्रीय खेलों के रूप में नामित किया गया था।


० 36वें राष्ट्रीय खेलों में भारतीय सशस्त्र बलों की खेल टीम, सर्विसेज, 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7000 एथलीटों ने 36 विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धा की। 


सर्विसेज ने 61 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य सहित कुल 128 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष जगह बनाई।


० वहीं पदक तालिका में महाराष्ट्र दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा।


० एक कांस्य पदक जीतकर सिक्किम सबसे निचले जबकि मेजबान गुजरात 12वें पायदान पर रहा।


० इनमें हरियाणा ने 38 स्वर्ण पदक सहित कुल 116 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।


० हरियाणा के खिलाड़ियों ने 38 स्वर्ण, 38 रजत और 40 कांस्य पदक जीते।


० सबसे खास बात यह रही कि 38 स्वर्ण पदकों में से हरियाणा ने 37 स्वर्ण पदक ओलंपिक खेलों में जीते हैं, जो किसी भी अन्य राज्य से दोगुने से भी ज्यादा है। 


० पिछले तीन संस्करणों में हरियाणा के पदों की संख्या इस बार सबसे अधिक रही है। 


० हरियाणा ने कुश्ती में सर्वाधिक 12 स्वर्ण सहित 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। 


80 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत और अंकित ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीते और मीनाक्षी और पूनम ने भी बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीते हैं।


० पिछले राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने 107 पदक अपने नाम किए थे।

• संबंधित प्रश्न :

० 36 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किस राज्य में किया गया - गुजरात 


० 36 वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर क्या है - सावज


० हाल ही में गुजरात में आयोजित 36 वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने कितने स्वर्ण पदक जीते - 38 


० 29 सितंबर से 12 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित 36 वें राष्ट्रीय खेलों में कौन शीर्ष पर रहा - सर्विसेज 


० 36 वें राष्ट्रीय खेल, जिनका आयोजन गुजरात के 6 शहरों में किया गया, में हरियाणा ने किस खेल में सर्वाधिक पदक जीते - कुश्ती  

                          Download PDF