० 10 सितंबर, 2022 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राखीगढ़ी में निर्माणाधीन म्यूजियम भवन में इस क्षेत्र को पुरातत्व स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
० सिंधु घाटी सभ्यता का ऐतिहासिक नगर राखीगढ़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार द्वारा राखीगढ़ी में म्यूजियम का निर्माण करवाया जा रहा है।
० इसमें लगभग 5000 वर्ष पुराने सिंधु घाटी सभ्यता की कलाकृतियों को सहेज कर रखा जाएगा।
० प्रदेश सरकार यहां 32 करोड रुपए की लागत से अत्याधुनिक संग्रहालय बना रही है।
० उल्लेखनीय है कि राखीगढ़ी, हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद उपखंड में स्थित है।
० राखीगढ़ी में 7 टिले हैं। यह मिलकर बस्ती बनाते हैं, जो हड़प्पा सभ्यता की सबसे बड़ी बस्ती है।
० भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में इस गांव में पहली बार 1963 में खुदाई शुरू की थी।
० प्रो. शिंदे के अनुसार, राखीगढ़ी में पाई गई सभ्यता करीब 5000-5500 ई. पू. की है, जबकि मोहनजोदड़ो में पाई गई सभ्यता का समय लगभग 4000 ई. पू. माना जाता है।
० मोहनजोदड़ो का क्षेत्रफल करीब 300 हेक्टेयर है जबकि राखीगढ़ी 550 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फैला है।
० प्रो. शिंदे के अनुसार, व्यापारिक लेन-देन के मामले में भी यह स्थल हड़प्पा और मोहनजोदड़ो से ज्यादा समृद्ध था।

0 Comments