० 13 जून, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 के चौथे संस्करण के समापन समारोह में हरियाणा खेल अकादमी की स्थापना करने की घोषणा की।

० उद्देश्य : देशभर से आने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करना।

० मुख्यमंत्री ने हरियाणा के पदक विजेता खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दी जा रही पुरस्कार राशि को दोगुना करने की भी घोषणा की।

स्वर्ण पदक विजेता को ₹1 लाख, रजत पदक विजेता को ₹60000 और कांस्य पदक विजेता को ₹40000 की राशि दी जाएगी।

० जबकि पहले यह राशि स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं के लिए क्रमशः ₹50000, ₹30000 और ₹20000 निर्धारित की गई थी।

० इसके अलावा उन्होंने खेलों में भाग लेने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में ₹5000 देने की भी घोषणा की।

० बच्चों में खेल संस्कृति विकसित करने के लिए राज्य में 1100 खेल नर्सरी खोली जा रही है।


Download PDF