० इस वर्ष हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 का आयोजन 4 से 13 जून, 2022 तक किया जाएगा।
० हरियाणा में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 के चौथे संस्करण में दर्शकों को हरियाणा का अपना मस्कट (शुभंकर) धाकड़ भी देखने को मिला ।
० खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पहला संस्करण वर्ष 2018 में नई दिल्ली में, दूसरा संस्करण वर्ष 2019 में पुणे (महाराष्ट्र) में, तीसरा संस्करण वर्ष 2020 में गुवाहाटी (असम) में, चौथा संस्करण पंचकूला (हरियाणा) में आयोजित किया गया।
० इसका पांचवा संस्करण भोपाल, मध्यप्रदेश में आयोजित किया जाएगा।
० यह खेल पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए गए।
० खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 की पदक तालिका में हरियाणा पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र और तीसरे स्थान पर कर्नाटक रहा।
० हरियाणा ने कुल 137 पदक ( 52 स्वर्ण, 39 रजत, 46 कांस्य ) जीते और महाराष्ट्र ने कुल 125 पदक ( 45 स्वर्ण, 40 रजत, 40 कांस्य) जीते।
० इन खेलों का आयोजन राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
० पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भव्य आगाज किया गया था।
० इन खेलों का आदर्श वाक्य था - "साथ में हैं हम"
० खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है
• अबकी बार इन खेलों में पांच भारतीय खेलों को भी शामिल किया गया -
० थांगटा (मणिपुर- मार्शल आर्ट), मलखंब (मध्य प्रदेश- मार्शल आर्ट), कलारीपट्टू ( केरल- मार्शल आर्ट), गतका (सिक्ख), योगासन ।

0 Comments