० 13 जून, 2022 को हरियाणा के पंचकुला में संपन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 में हरियाणा ने 52 गोल्ड मेडल जीतकर पदक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया।
० हरियाणा ने 52 स्वर्ग, 39 रजत और 46 कांस्य पदक लेकर कुल 137 पदक हासिल करते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः महाराष्ट्र और कर्नाटक रहे।
० हरियाणा ने कुश्ती में सबसे ज्यादा 38 पदक जीते, जिनमें से 16 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य शामिल है।
० बॉक्सिंग में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा बॉक्सिंग में ओवरओल चैंपियन बना।
० हरियाणा को एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य मिले।
० जूड़ो में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 कांस्य पदक तथा साइकिलिंग में 2 गोल्ड और 6 कांस्य पदक हासिल किए है।
० हरियाणा के खिलाड़ियों ने स्विमिंग में 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।
० शूटिंग में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हासिल किए।
० वेटलिफ्टिंग में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 कांस्य प्राप्त किया।
० हरियाणा ने योगासन में 1 गोल्ड और 5 कांस्य, थांग्टा में 1 सिल्वर और 3 कांस्य पदक तथा गतका में 1 गोल्ड, 3 सिल्वर जीते।
० इसके अलावा हरियाणा के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर, हॉकी में 1 गोल्ड, आर्चरी में 1 गोल्ड और 1 सिल्वर, बैडमिंटन में 1 गोल्ड और 1 कांस्य जीते।
० फुटबॉल में 1 कांस्य, जिम्नास्टिक में 1 कांस्य, कबड्डी में 1 गोल्ड और 1 सिल्वर, टेबल टेनिस में 1 सिल्वर, टेनिस में 1 कांस्य और वॉलीबॉल में 2 सिल्वर मेडल हासिल किए।

0 Comments