० 14 नवंबर, 2022 को खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की।

० खेल कूद और गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 2022 से सम्मानित किया गया।

० इनमें हरियाणा के सोनीपत के दो खिलाड़ी सीमा अंतिल व सरिता मोर भी शामिल हैं।

० इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कार को द्रोणाचार्य अवार्ड (लाइफटाइम कैटेगरी) के लिए नामित किया गया है।

० यह पुरस्कार 30 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

० देश के प्रतिष्ठित खेल सम्मान अर्जुन अवार्ड के लिए नामित देश की सबसे अनुभवी एथलीट डिस्कस थ्रो वर्ड सीमा अंतिल पुनिया राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की हैट्रिक जमाने का कारनामा कर चुकी है। यह कारनामा उन्होंने 2006 से 2010 व 2014 में किया था।

सीमा अंतिल का जन्म सोनीपत के गांव खेवड़ा में हुआ था।

० उन्होंने वर्ष 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक, वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक, वर्ष 2014 के राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक और वर्ष 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीता।

वर्ष 2014 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक तथा वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता।

० पहलवान सरिता मोर का जन्म 16 अप्रैल, 1995 को सोनीपत के गांव बरोदा में हुआ था।

सरिता मोर एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान है।

० इन्होंने 2017 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 58 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, 59 किलोग्राम भार वर्ग में 2020 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक तथा 2021 में रोम, इटली में आयोजित सीरीज में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्पर्धा में रजत पदक जीता।

विश्व रैंकिंग श्रृंखला, 2022 कज़किस्तान में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेणी (59 किलोग्राम भार वर्ग) में विश्व नंबर एक रैंकिंग तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की।

भारतीय जूनियर कुश्ती टीम के पूर्व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक रात सिंह छिक्कार को कुश्ती के खेल में दिए गए उनके योगदान को देखते हुए द्रोणाचार्य अवार्ड (लाइफटाइम अवॉर्ड), 2022 दिया जाएगा।

अर्जुन पुरस्कार में खिलाड़ियों को ₹15 लाख पुरस्कार राशि दी जाती है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं (आजीवन) की इनामी राशि 15 लाख रुपए तथा नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं की इनामी राशि ₹10 लाख है।

• संबंधित प्रश्न :

० हाल ही में हरियाणा की पहलवान सरिता मोर को अर्जुन पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। उनका संबंध किस जिले से है - सोनीपत से

० हाल ही में हरियाणा के किस कोच को लाइफटाइम कैटेगरी में द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2022 से सम्मानित किया गया - राज सिंह छिक्कार को

० हाल ही में सोनीपत की निवासी सीमा अंतिल को अर्जुन पुरस्कार, 2022 से सम्मानित किया गया उनका संबंध किस खेल से है - डिस्कस थ्रो से

० खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल कितने खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 2022 से सम्मानित किया जाएगा - 25 खिलाड़ियों को