• 10 नवंबर, 2022 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद एवं कुरुक्षेत्र सहित पांच जिलों को पर्यटन हब में शामिल किया गया है।

• मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कारगर योजना है।

• इस योजना के तहत राज्य में पर्यटन को विकसित करके रोजगार के अवसर भी बनाए जाएंगे।

• पंचकूला में मोरनी हिल्स, यादवेंद्र गार्डन, कौशल्या डैम, नाडा साहिब गुरुद्वारा जैसे 55 पर्यटन स्थल है।

  ० यादवेंद्र गार्डन को मुगल गार्डन के नाम से भी जाना जाता है, जो कि पिंजोर, पंचकूला में स्थित है।
  ० इसका निर्माण औरंगजेब के समय में किया गया था।
  ० इसके वास्तुकार नवाब फिदाई खान है।
  ० कौशल्या डैम, घघ्घर की सहायक नदी कौशल्या पर बनाया गया है।

• महेंद्रगढ़ में माधवगढ़ का किला, बीरबल का छत्ता, जलमहल, ढोसी पर्वत जैसे अनेक प्राचीन स्मारक स्थल है, जिनको पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है।

  ० माधवगढ़ के किले का निर्माण सवाई माधव सिंह ने करवाया था।
  ० बीरबल का छत्ता नारनौल, महेंद्रगढ़ में स्थित है, जो कि शाहजहां के शासनकाल में बनवाया गया था।
  ० जल महल का निर्माण शाह कुली खान द्वारा करवाया गया था।
  ० हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित ढोसी की पहाड़ी महर्षि चौहान की तपोस्थली थी।

• फरीदाबाद में ऐतिहासिक सूरजकुंड तथा अरावली गोल्फ क्लब जैसे 17 पर्यटन स्थल है।

  ० सूरजकुंड का निर्माण तोमर वंश के शासक सूरजपाल ने करवाया था।

• ज्ञातव्य है कि यमुनानगर में आदिबद्री, लोहागढ़, हथिनी कुंड बैराज, कालेसर नेशनल पार्क, चनेटी पिल्लर आदि जैसे कई पर्यटन स्थल है।

• स्वदेश दर्शन योजना में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कृष्णा सर्किट परियोजना को शामिल कर 97.34 करोड रुपए की लागत से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

  ० इसमें बहुउद्देशीय पर्यटन सूचना केंद्र, सरोवर की रेलिंग, अभिमन्यु घाट, लाइट एंड साउंड शो जैसी 5 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
  ० कुरुक्षेत्र के थानेश्वर में स्थित शेखचिल्ली महल को भी इस परियोजना में शामिल कर विकसित किया जाएगा।
  ० शेख चिल्ली के मकबरे को हरियाणा का ताजमहल भी कहा जाता है इसका निर्माण शाहजहां के शासनकाल में किया गया था।

दमदमा झील तथा सोहना का झरना जैसे पर्यटन स्थल हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित है।

• केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2014-15 में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए स्वदेश दर्शन योजना शुरू की थी।

  ० यह केंद्र द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषित योजना है।

• संबंधित प्रश्न :

० हाल ही में हरियाणा के कुल कितने जिले पर्यटन हब में शामिल किए गए हैं - 5 जिले

० हरियाणा के किस जिले में मोरनी हिल्स, यादवेंद्र गार्डन, नाडा साहिब गुरुद्वारा जैसे पैटर्न स्थल स्थित है - पंचकूला में

० माधवगढ़ का किला हरियाणा के किस जिले में स्थित है - महेंद्रगढ़ में

० हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित दमदमा झील का निर्माण कब किया गया था - वर्ष 1947 में [Haryana CET, 2022]