० 2 अक्टूबर, 2022 को हरियाणा ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 2021-22 संपूर्ण स्वच्छता हेतु ओडीएफ स्थायित्व एवं ओडीएफ प्लस के विभिन्न घटकों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 के आधार पर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
० हरियाणा ने यह स्थान देश में 30 लाख से अधिक जनसंख्या वाले राज्यों की श्रेणी में हासिल किया है।
० विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा राज्य की ओर से यह पुरस्कार राज्य के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से प्राप्त किया।
० उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 27 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक पूरे देश में हर साल स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाता है।
० इसी अवधि के दौरान राज्य में भी जिला स्तरीय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया गया।
० देवेंद्र सिंह बबली ने बताया कि भिवानी जिला पूरे देश के ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले स्थान पर आया है।
• स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में ओवरऑल प्रोग्रेस में हरियाणा देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल
० 1 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जारी हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में ओवरऑल प्रोग्रेस में हरियाणा देश के टॉप 5 राज्य में शामिल हो गए है।
० स्वच्छता सर्वेक्षण, 2022 में टॉप 100 शहरों में गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, पंचकूला व अंबाला शामिल है।
० वहीं धारूहेड़ा को ( 25000 से 50000 जनसंख्या ) और बवानी खेड़ा को ( 15000 से 25000 ) जनसंख्या में फास्ट मूविंग सिटी का अवार्ड मिला है।
० कैंटोनमेंट बोर्ड आधारित रैंकिंग में हरियाणा का अंबाला कैंट 25वें स्थान पर है।
० उल्लेखनीय है कि 2021 की तुलना में हरियाणा की परफॉर्मेंस में काफी सुधार हुआ है। पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा आठवें स्थान पर था।

0 Comments