० 1 अक्टूबर, 2022 को 68वें नेशनल फिल्म अवार्ड वितरण समारोह में हरियाणा के करनाल जिले के मनदीप सिंह चौहान को उनके द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने रजत कमल पुरस्कार से सम्मानित किया।

फिल्म निर्माता मंदीप सिंह चौहान को यह सम्मान उनके लघु फिल्म जस्टिस डिलेड बट डिलीवर्ड के लिए दिया गया। नॉन फीचर फिल्म श्रेणी में यह फिल्म राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चयनित की गई थी।


० मंदीप सिंह चौहान के साथ फिल्म के निर्देशक मुंबई निवासी कामाख्या नारायण सिंह को भी राष्ट्रपति महोदय ने सम्मानित किया।

० उल्लेखनीय है कि 2020 के नेशनल फिल्म अवार्ड सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा हाल ही में घोषित किए गए थे और नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक गरिमा पूर्ण समारोह में यह पुरस्कार वितरित किए गए।


० इसी समारोह में देश का फिल्म जगत का सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार दादासाहेब फालके अवॉर्ड प्रख्यात अभिनेत्री आशा पारेख को प्रदान किया गया।


० नेशनल फिल्म अवार्ड प्राप्त करने वाले मनदीप सिंह चौहान मूलतः करनाल जिले के गोंदर गांव से संबंध रखते हैं।


० ज्ञातव्य है कि मनदीप सिंह चौहान की डॉक्यूमेंट्री फिल्म हिंदी में निर्मित ' जस्टिस डिलेड बट डिलीवर्ड ' जम्मू कश्मीर में संविधान के अब समाप्त हो चुके अनुच्छेद 35a के काले प्रावधानों के कारण वहां के वाल्मीकि समुदाय के साथ दशकों तक हुए अमानवीय अत्याचारों की दास्तान है।