FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023

• FIH पुरुष हॉकी विश्व कप, 2023 : 

० वर्ष 2023 में पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वां संस्कार खेला गया है।

० इसका आयोजन भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में 13 से 29 जनवरी, 2023 तक किया गया।

० भारत ने चौथी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी की है।

० इससे पहले भारत ने 1982 में मुंबई, 2010 में नई दिल्ली और 2018 में भुवनेश्वर में टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।

📌 इसे भी पढ़ें : महिला अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप

• पुरुष हॉकी विश्व कप, 2023 में भारतीय टीम के खिलाड़ी :

०  गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक

० डिफेंडर : जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप सेस

० मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह

० फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह

० वैकल्पिक खिलाड़ी : राजकुमार पाल, जुगराज सिंह

० हेड कोच : ग्राहम रीड 

📌 इसे भी पढ़ें : पद्म पुरस्कार 2023

० FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में दुनिया भर की शीर्ष 16 टीमों ने भाग लिया।

० जर्मनी ने 17 साल बाद पुरुष हॉकी विश्व कप खिताब 2023 जीत लिया है।

० जर्मनी ने बेल्जियम को शूटआउट में पराजित कर यह खिताब अपने नाम किया।

० जर्मनी का यह तीसरा वर्ल्ड कप खिताब है।

० जर्मनी ने खिताबी जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की बराबरी कर ली है।

० जर्मनी ने इससे पहले 2002 और 2006 में भी खिताब जीता था।

० भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने गत चैंपियन बेल्जियम को शूटआउट में 5-4 से हराकर यह खिताब जीता है।

० FIH पुरुष हॉकी विश्व कप में नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

📌 इसे भी पढ़ें : भारत के शास्त्रीय नृत्य

• टूर्नामेंट के समापन पर दिए गए पुरस्कार :

० प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट - निकलास वेलेन (जर्मनी)

० शीर्ष गोल करने वाला खिलाड़ी - जेरेमी हेवर्ड (9 गोल; ऑस्ट्रेलिया)

० टूर्नामेंट के गोलकीपर - विन्सेंट वनाश (बेल्जियम)

० टूर्नामेंट के युवा खिलाड़ी - मुस्तफा कासिम (दक्षिणी अफ्रीका)

० फेयर प्ले अवार्ड - बेल्जियम 

• हॉकी विश्व कप :

० यह FIH द्वारा आयोजित हॉकी सबसे बड़ी प्रतियोगिता है।

० बर्सिलोना, स्पेन में वर्ष 1971 में पहला हॉकी विश्व कप खेला गया। इसमें पाकिस्तान ने स्पेन को हराकर जीत हासिल की।

० वर्ष 2018 में पुरुष हॉकी विश्व कप का 14वां संस्करण खेला गया, जिसका आयोजन भुवनेश्वर, ओड़िशा में किया गया था। इसमें बेल्जियम ने नीदरलैंड को हराकर जीत हासिल की।

० पुरुष हॉकी विश्व कप के अलावा महिला हॉकी विश्व कप का आयोजन भी किया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1974 में की गई थी।

० वर्ष 2022 में महिला हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण स्पेन और नीदरलैंड में आयोजित किया गया। 

० इसमें नीदरलैंड ने अर्जेंटीना को हराकर जीत हासिल की।

० वर्ष 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेंगे।

० अब तक सबसे ज्यादा बार हॉकी विश्व कप पाकिस्तान ने (4 बार) जीता है।

० भारत ने केवल एक बार पुरुष हॉकी विश्व कप (1975 में पाकिस्तान को हराकर) का खिताब जीता है।

📌 इसे भी पढ़ें : फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022

• अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ : 

० अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (Federation International de Hockey-FIH), हॉकी को संचालित करने वाली सबसे बड़ी संस्था है।

० इसकी स्थापना 7 जनवरी, 1924 में की गई थी और मुख्यालय लुसाने, स्वीटजरलैंड में स्थित है।

० वर्ष 1928 में भारत FIH का सदस्य बनाने वाला पहला एशियाई देश बन गया।

० वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ में कुल 138 सदस्य देश हैं।

० इसके अध्यक्ष तैयब इकराम हैं।


Download PDF