• पद्म पुरस्कार :
० पद्म पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर की जाती है।
० वर्ष 1954 में स्थापित यह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है।
० यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं : पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री।
० यह पुरस्कार विभिन्न विषयों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे; कला, कार्य सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, चिकित्सा, खेल, सिविल सेवा, साहित्य एवं शिक्षा आदि।
० यह पुरस्कार 'पद्म पुरस्कार समिति' द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर दिए जाते हैं।
० पद्म पुरस्कार समिति का गठन प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है।
० यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा आमतौर पर प्रतिवर्ष मार्च/अप्रैल के महीने में प्रदान किए जाते हैं।
📌 इसे भी पढ़ें : भारतीय नागरिकता
• भारत रत्न :
० भारत रत्न देश का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
० यह किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
० भारत रत्न एक वर्ष में अधिकतम 3 व्यक्तियों को दिया जा सकता है।
• पद्म पुरस्कार 2023 :
० इस वर्ष 106 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है।
० इनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल है।
० पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची में 19 महिलाएं भी शामिल हैं।
० इसमें लेखिका सुधा मूर्ति, पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर और अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम भी है।
• पद्म विभूषण 2023 :
० वर्ष 2023 में पद्म विभूषण के लिए 6 व्यक्तियों को चुना गया है।
1. श्री बालकृष्ण दोषी - वास्तुकला - गुजरात - मरणोपरांत
2. श्री मुलायम सिंह यादव - सार्वजनिक मामलों - उत्तर प्रदेश-मरणोपरांत
3. श्री जाकिर हुसैन - कला (तबला वादक) - महाराष्ट्र
4. श्री श्रीनिवास वर्धन - विज्ञान और इंजीनियरिंग - संयुक्त राज्य अमेरिका
5. श्री एस.एम. कृष्णा - सार्वजनिक मामलों - कर्नाटक
6. श्री दिलीप महालनाबिस - दवा - पश्चिम बंगाल - मरणोपरांत
० समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को इस वर्ष पद्म विभूषण मरणोपरांत से नवाजा गया।
० डॉ. दिलीप महालनाबिस को ORS की खोज के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
📌 इसे भी पढ़ें : FIFA विश्व कप 2022
• पद्म भूषण 2023 :
० वर्ष 2023 में पद्म भूषण पुरस्कार के लिए 9 व्यक्तियों को चुना गया है।
1. श्री कमलेश डी. पटेल - अध्यात्मावाद - तेलंगाना
2. सुश्री सुधा मूर्ति - सामाजिक कार्य - कर्नाटक
3. श्री कपिल कपूर - साहित्य और शिक्षा - दिल्ली
4. सुश्री सुमन कल्याणपुर - कला - महाराष्ट्र
5. स्वामी जिन्नानाथ जीयर - अध्यात्मावाद - तेलंगाना
6. सुश्री वाणी जयराम - कला - तमिलनाडु
7. श्री दीपक धर - विज्ञान और इंजीनियरिंग - महाराष्ट्र
8. श्री कुमार मंगलम बिड़ला - व्यापार और उद्योग - महाराष्ट्र
9. श्री एलएस भैरय्या - साहित्य और शिक्षा - कर्नाटक
📌 इसे भी पढ़ें : भारत के शास्त्रीय नृत्य
• पद्म श्री 2023 :
० कुल 91 व्यक्तियों को पद्मश्री 2023 के लिए चुना गया है।
० श्री नरेंद्र चंद्र देबबर्मा - सार्वजनिक मामलों - त्रिपुरा - मरणोपरांत
० श्री राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला - व्यापार और उद्योग - महाराष्ट्र - मरणोपरांत
० श्री आर.एस. खंबाटा - व्यापार और उद्योग - गुजरात - मरणोपरांत
० सुश्री रवि रवीना टंडन - कला - महाराष्ट्र
० श्री कर्मा वांगचु - सामाजिक कार्य - अरुणाचल प्रदेश - मरणोपरांत
📌 इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022
📌 YouTube : Click here
📌 Instagram : Click here
📌 Telegram : Click here

0 Comments