COP-27 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन, 2022 का आयोजन शर्म अल शेख, मिस्र में किया जा रहा है।

• COP (Conference of the Party), UNFCCC (United Nations Framework Convention on Climate Change) की वार्षिक बैठक है।

  ० संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन को जून, 1992 के पृथ्वी सम्मेलन के दौरान अपनाया गया था।

  ० यह एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है, जिसका उद्देश्य वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को नियंत्रित करना है।

  ० इसका सचिवालय जर्मनी के बॉन में स्थित है।

COP-26 का आयोजन वर्ष 2021 में ग्लास्को, ब्रिटेन में किया गया था।

* इसे भी पढ़ें : ICC पुरुष T20 विश्व कप, 2022

• पेरिस जलवायु समझौते को दिसंबर, 2015 में पेरिस में आयोजित COP- 21 सम्मेलन के दौरान अपनाया गया था।

COP-1 आयोजन वर्ष 1995 में बर्लिन, जर्मनी में किया गया था।

• भारत में COP-8 का आयोजन वर्ष 2002 में नई दिल्ली में किया गया।

COP-27 का आयोजन 6 से 19 नवंबर, 2022 तक किया गया।

COP-28 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा।

* अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें : Click here