० स्थापना : 1 नवंबर, 1966
० अन्य नाम/उपनाम : साइबर सिटी, मिलेनियर सिटी, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मेडी सिटी, उद्योग विहार, उत्तर भारत का कॉल सेंटर ऑफ कैपिटल।
० 13 अप्रैल, 2016 को इसका नाम गुड़गांव से बदलकर गुरुग्राम कर दिया गया।
• भूगोल :-
० सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान - यह उद्यान गुरुग्राम के सुल्तानपुर में स्थित है, जो कि 143 हेक्टेयर में फैला हुआ है। वर्ष 1991 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। वर्ष 1972 में पक्षियों के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. सलीम अली ने इसे जलीय पक्षियों के लिए आरक्षित करवाया था। यह पार्क साइबेरियन सारस के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इस पार्क को सलीम अली पक्षी विहार के नाम से भी जाना जाता है।
० दमदमा झील - यह झील गुरुग्राम के सोहना में स्थित है। यह हरियाणा की सबसे बड़ी झील है।
० सुलतानपुर झील - यह झील फुर्रुखनगर, गुरुग्राम में स्थित है।
० खलीलपुर झील - यह गुरुग्राम की प्रसिद्ध झीलों में से एक है।
० गर्म पानी का चश्मा - यह गुरुग्राम जिले के सोहना में स्थित है। गंधक की मात्रा अधिक होने के कारण इसका पानी गर्म रहता है।
० गुड़गांव नहर - यह नई दिल्ली के निकट ओखला बाँध बनाकर यमुना नदी से निकाली गई है।
० राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा पार्क - यह गुरुग्राम का प्रसिद्ध अक्षय ऊर्जा पार्क है।
० चीनी मिट्टी, गुरुग्राम के सिकंदरपुर में पाई जाती है। कांच व बालू के लिए भी गुरुग्राम प्रसिद्ध है।
० हरियाणा में सबसे पहले मेट्रो ट्रेन वर्ष 2010 में गुरुग्राम में चली थी।
• इतिहास :-
० सराय अली वर्दी खां की मस्जिद - इसका निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था।
० गोपाल गिरी का किला - यह किला बलबन द्वारा बनवाया गया था।
० सोहना का किला - इसका निर्माण भरतपुर के राजा जवाहर सिंह के समय 18वीं शताब्दी में करवाया गया था।
० शीश महल - यह महल फुर्रुखनगर में फौजदार खां द्वारा बनवाया गया था। यह लाल किले की नकल है।
० पटौदी महल - इस महल को नवाब मंसूर अली पटौदी का महल कहा जाता है। इसे पटौदी के वास्तुकार हेंज ने वर्ष 1953 में बनवाया था। गांव के लोग इसे व्हाइट पैलेस के नाम से पुकारते हैं।
० 13 मई, 1857 को गुरुग्राम से 1857 की क्रांति शुरू हुई।
० ज्योतिष मार्तंड समाचार पत्र का प्रकाशन वर्ष 1925 में गुरुग्राम से किया गया था।
• शिक्षा:-
० वर्ष 1997 में राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र की स्थापना गुरुग्राम के मानेसर में की गई।
० सैनिक विश्वविद्यालय - इसे रक्षा मंत्रालय के सहयोग से वर्ष 2010 में गुरुग्राम के बिनौला में स्थापित किया गया था।
० गुरुग्राम में अमिटी विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2010 में की गई थी
• कला एवं संस्कृति :-
० शीतला माता मंदिर - इस मंदिर का निर्माण 1650 ई. में राजा जोहर सिंह ने करवाया था। यह मंदिर राजस्थानी वास्तुकला में निर्मित है। हरियाणा सरकार द्वारा श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड का गठन वर्ष 1991 में किया गया था। इस बोर्ड में 11 सदस्य होते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष तथा जिला उपायुक्त इस बोर्ड का सदस्य एवं मुख्य प्रशासक होता है। शीतला माता का मेला भी यहीं आयोजित किया जाता है।
• उद्योग-धंधे :-
० हरियाणा का पहला खाद्य बैंक 10 नवंबर, 2013 को गुरुग्राम में स्थापित किया गया।
० मारुति सुजुकी द्वारा अपना पहला संयंत्र वर्ष 1983 में गुरुग्राम में स्थापित किया गया था।
० कार विंटेज रैली, जो की पुरानी कारों की रैली है, का आयोजन भी गुरुग्राम में किया जाता है।
० चौधरी देवीलाल आदर्श औद्योगिक नगरी - यह गुरुग्राम के मानेसर में 500 एकड़ भूमि पर फैला है।
० 2 फरवरी, 2018 को मानेसर, गुरुग्राम का दूसरा पुलिस जिला घोषित किया गया।
० अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का मुख्यालय गुरुग्राम स्थित है।
० गुरुग्राम, हरियाणा का पहला जिला है जहां पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया था।
० हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान भी गुरुग्राम में स्थित है ।
० राहगीर योजना वर्ष 2013 में गुरुग्राम से शुरू की गई थी।
• हाल ही में चर्चा में क्यों ?
० हाल ही में गुरुग्राम में भारत के सबसे बड़े चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गई।
० कला रामचंद्रन को गुरुग्राम की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनाया गया।
० 6 जनवरी, 2022 को एंटीगुआ और बारबुडा, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 102वां सदस्य देश बना। इस गठबंधन का मुख्यालय गुरुग्राम में स्थित है।
० विश्व कौशल केंद्र, गुरुग्राम में स्थापित किया गया।
० भारत का पहला अनाज एटीएम भी गुरुग्राम में स्थापित किया गया।
० 2 फरवरी, 2022 को गुरुग्राम के सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में विश्व आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन किया गया।
० 19 फरवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुग्राम के मानेसर में ड्रोन विमान सुविधाओं का वर्चुअल तौर उद्घाटन किया।

0 Comments