० हाल ही में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि राज्य सरकार ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए "सुशासन पुरस्कार योजना" शुरू की है।

० इस योजना के तहत उन कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जो अपने व्यक्तिगत नवाचारों एवं विशेष प्रयासों के माध्यम से राज्य में सुशासन को बढ़ावा देते हैं।

० उन्होंने बताया कि सुशासन पुरस्कार दो स्तरों पर दिए जाएंगे - एक राज्यस्तरीय पुरस्कार और दूसरा ज़िला स्तरीय पुरस्कार।

० राज्य स्तरीय पुरस्कार में व्यक्तिगत कर्मचारियों या कर्मचारियों की विजेता टीम को पहला पुरस्कार ₹51000, दूसरा पुरस्कार ₹31000 और तीसरा पुरस्कार ₹21000 का दिया जाएगा।

० इसी प्रकार, ज़िला स्तरीय पुरस्कार में पहला पुरस्कार ₹31000, दूसरा पुरस्कार ₹21000 और तीसरा पुरस्कार ₹11000 दिया जाएगा।

० इन पुरस्कार में नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा।

० इस योजना के अनुसार, राज्य स्तर पर अधिकतम 10 पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले पायदान के लिए दो पुरस्कार, दूसरे स्थान के लिए तीन पुरस्कार और तीसरे के लिए पांच पुरस्कार दिए जाएंगे।

० इसी प्रकार जिला स्तर पर तीनों पायदान के लिए प्रत्येक जिले में तीन-तीन पुरस्कार दिए जाएंगे।

० उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना, 2022 से शुरू की है।

० यह योजना ग्रुप ए, बी, सी तथा डी के सभी कर्मचारियों और हरियाणा सरकार के अधीन किसी भी विभाग के कर्मचारियों पर लागू होती है।

० यह योजना प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्ष और एआईएस अधिकारियों पर लागू नहीं है।

० हर साल 25 दिसंबर को राष्ट्रीय सुशासन दिवस मनाया जाता है।